1st Nov Ad

जगतगुरु साहिब श्री गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व 26 , 27 को सजेगा भव्य कीर्तन दरबार

गुरु नानक साहिब केवल सिखाँ के ही नही अपितु समूचे जगत के गुरु हैं।

बरेली । जगतगुरु साहिब श्री गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में हर साल की भांति सेंट्रल गुरु पर्व कमेटी दिनांक 26 एवं 27 नवंबर को बिशप मंडल इंटर कॉलेज मैदान पर सेन्ट्रल गुरुपर्व एवं समूह संगत के सहयोग से मनाया जा रहा है जिसमें पंथ प्रसिद्ध कीर्तनी जत्थे व कथा वाचक संगत को गुरबाणी कीर्तन से निहाल करेंगे।

गुरु नानक साहिब केवल सिखाँ के ही नही अपितु समूचे जगत के गुरु हैं।

उनके उपदेश किसी व्यक्ति विशेष या मजहब विशेष के लिए नहीं बल्कि सम्पूर्ण मनुष्य जाति के उत्थान के लिए हैं। उनकी गुरबाणी मानव मन की स्थिरता व उसके आचरण को ऊँचा करने पर केंद्रित है । उन्होंने लोगों को ईश्वर को पाने के लिए सच बोलने का, गरीबों की मदद करने का, जात व पात खत्म करने का संदेश दिया । उनके तीन सुनहरी सिद्धांत “किरत करो नाम जपो, वण्ड छको का सि‌द्धांत सिख पंथ के अहम सि‌द्धान्तों में है। एक पिता एकस के हम बारिक का उपदेश देकर सभी मनुष्यों के अंदर परमात्मा देखने का उपदेश दिया। लंगर प्रथा शुरू करके समाज में भेद भाव को समाप्त करने का उपदेश भी दिया ।इस कार्यक्रम में गुरु साहिब की शिक्षाओं को समझने के लिए समागम में विशेष रूप से कीर्तनी व प्रचारक पहुंच रहे हैं। यह जानकारी कमेटी के कमेटी के महासचिव हरप्रीत सिंह खालसा ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी कमेटी अध्यक्ष परमजीत सिंह ओबेरॉय ने समूह संगल को इस प्रोग्राम में बढ़ चढ़कर शामिल होने की अपील की। प्रेस वार्ता में परमजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, दलबीर सिंह, देवेश सिंह, सतवंत सिंघ, परमजीत सिंघ दुआ, डॉ महेंद्र सिंह बासु एवं बरेली शहर के सभी कमेटियों के पदाधिकारी शामिल हुए ।