लखनऊ:उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्णा के पिता हरिकिशन मित्तल (86) का बुधवार शाम निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। हरिकिशन मित्तल सिंचाई विभाग में मुख्य अभियंता के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।
उनका अंतिम संस्कार 6 अगस्त को पूर्वाह्न 11:30 बजे बैकुंठ धाम, भैंसाकुंड में किया गया। परिवार में डीजीपी राजीव कृष्णा के अलावा उनकी पुत्रवधू मीनाक्षी सिंह (मुख्य आयकर आयुक्त), दूसरे पुत्र संजीव मित्तल तथा पुत्री सीमा गर्ग हैं। निधन की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डीजीपी के आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।