गोरखपुर : इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC) श्रद्धालुओं के लिए विशेष रेल पैकेज लांच कर रहा है. पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर स्टेशन से 17 अगस्त से विशेष ट्रेन चलाई जाएगी. “भारत गौरव टूरिस्ट” ट्रेन के माध्यम से चार ज्योतिर्लिंग के दर्शन के साथ ही स्टेचू ऑफ यूनिटी को देखने का भी इस यात्रा में सुनहरा मौका है.
आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि इस यात्रा का मुख्य आर्कषण महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, ओमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग (उज्जैन), द्वारकाधीश, भेंट द्वारिका, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सिग्नेचर ब्रिज, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग (गुजरात), स्टेचू ऑफ यूनिटी का दर्शन है.
उन्होंने बताया है कि इस यात्रा की शुरुआत और अंत में यात्रियों को उतरने/चढ़ने के स्टेशन में गोरखपुर, मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, झांसी, ललितपुर को निर्धारित किया गया है. यह यात्रा 17 अगस्त 2026 से 26 अगस्त 2026 तक 09 रात एवं 10 दिन की है. जिसमें सुविधाओं की बात करें तो इस पैकेज में सेकेंड एसी, थर्ड एसी एवं स्लीपर क्लास यात्रा, नाश्ता और दोपहर, रात्रि में शाकाहारी भोजन के साथ उपलब्ध होगी. ट्रेन से उतरने के बाद एसी/ नॉन एसी बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण इसमें यात्रियों को कराना सम्मिलित है.
उन्होंने बताया कि इसमें इकोनामी श्रेणी (स्लीपर क्लास) में ठहरने पर पैकेज का मूल्य 18,380 रुपये प्रति व्यक्ति है. स्टैंडर्ड श्रेणी (थर्ड एसी क्लास) में ठहरने पर पैकेज का मूल्य 29,570 रुपये प्रति व्यक्ति है. प्रति व्यक्ति, कम्फर्ट श्रेणी (सेकेंड एसी क्लास) में ठहरने पर पैकेज का मूल्य 38,870 रुपये प्रति व्यक्ति होगा. इस यात्रा की बुकिंग के लिये पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है. अधिक जानकारी और बुकिंग के लिये इन मोबाइल नम्बरों पर भी सम्पर्क कर सकते हैं. 9305111765, 9236391923, 9236391908, 8287930908, 8303555714, 8287930926, 9415042930