लखनऊ:परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के अंतरजनपदीय तबादलों को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। शासन के आदेश के बाद उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके तहत तबादला चाहने वाले शिक्षकों को अपने-अपने जनपद के बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय में आवेदन करना होगा।
जारी निर्देशों के अनुसार बीएसए प्राप्त आवेदनों का सत्यापन कर 20 जून तक उनकी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करेंगे। इसके बाद निर्धारित मानकों के आधार पर तबादला प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

