1st Nov Ad

फरार वारंटी देशपाल चौधरी को पुलिस ने भेजा जेल

बरेली पीलीभीत जनपद के 6 अलग-अलग थानों में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हैं।

बरेली । थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने फरार वारंटी देशपाल चौधरी को उसके घर धनेटा से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर भेजा जेल।
जानकारी के अनुसार थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने फरार वारंटी अभियुक्त देशपाल चौधरी पुत्र गोपीचंद निवासी ग्राम धनेटा को उसके ही घर से गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में दरोगा बनवारी लाल कांस्टेबल शिवओम, तीरथ राम साथ रहे।
फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी धनंजय कुमार पांडे ने बताया वारंटी देशपाल चौधरी पर बरेली पीलीभीत जनपद के 6 अलग-अलग थानों में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हैं। पुलिस ने गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया।