लखनऊ: पिछले 24 घंटों के दौरान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून सामान्य रहा. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अनेक स्थानों और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. दोनों मौसम संभागों में कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा भी दर्ज की गई.
उत्तर प्रदेश में दक्षिणी पश्चिमी मानसून पश्चिम बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुए निम्न दबाव के क्षेत्रफल के कारण कमजोर पड़ा था. निम्न दबाव का क्षेत्र अवदाब में चेंज हुआ और यह अवताब वर्तमान समय में दक्षिणी झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ के आसपास सक्रिय है. जिसके प्रभाव से प्रदेश के दक्षिणी भाग में आज भी मानसूनी सक्रियता बढी रहेगी. इसके प्रभाव से दक्षिणी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भारी से ज्यादा भारी बारिश होने की संभावना है.
वहीं अगले 24 घंटे में यह अवदाब कमजोर पड़ जाएगा, इसके बाद मानसून फिर से उत्तर प्रदेश में सक्रिय होगा और प्रदेश के पूर्वी-पश्चिमी इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है. छत्तीसगढ़ और झारखंड में सक्रिय अवदाब के कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश में आज कई जिलों में 50 से लेकर 60 किलोमीटर प्रति घंटा के तेज रफ्तार से हवा चल सकती है.
पिछले 24 घंटे में बारिश के टॉप 10 जिले: मिर्जापुर 29.8 मिलीमीटर, औरैया 35.9 मिली मीटर, हमीरपुर 25.6 मिमी, जालौन 24.8 मिलीमीटर, ललितपुर 25.6 मिलीमीटर, महोबा 20.1 मिलीमीटर, मेरठ 15 मिमी, संभल 15 मिमी, झांसी 14.7 मिमी, कासगंज 14.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई.
45% कम हुई बारिश: उत्तर प्रदेश में 1 जून से 6 जुलाई तक अनुमान बारिश 134.5 मिलीमीटर के सापेक्ष 73.4 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड की गई जो कि सामान्य से 45% कम है. वहीं पिछले 24 घंटे की बात की जाए तो अनुमानित बारिश 8.2 के सापेक्ष 5.7 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई जो कि समान्य से 36% कम है.
बादल गरजने और बिजली गिरने का अलर्ट इन जिलों में अधिक: बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आस पास के क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है.
लखनऊ में हो सकती बारिश: मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मंगलवार को राजधानी लखनऊ में बादल छाए रहेंगे कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है. अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. मौसम विज्ञान विभाग ने गरज चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से हवा चलने की भी चेतावनी जारी की है.
उरई सबसे गर्म जिला: सोमवार को उत्तर प्रदेश का उरई सबसे अधिक गर्म जिला रहा, यहां पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान इटावा जिले में 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम है.
मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अतुल सिंह ने बताया कि आगामी 24 घंटों के उपरान्त मौसमी द्रोणी के अपनी वर्तमान स्थिति से उत्तर की ओर खिसकने से प्रदेश के अन्य भागों में मानसूनी सक्रियता में वृद्धि होने की सम्भावना है.

