बलिया/ देवरिया: सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज बलिया और देवरिया का दौरा किया. मुख्यमंत्री ने बलिया में बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया. देवरिया में 305 करोड़ लागत की 80 लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया.
विपक्ष पर निशाना: देवरिया में सीएम योगी ने कहा कि, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की सरकारों की मानसिकता बीमार थी. बीमारी यहां के मासूमों को निगल रही थी और इनके कानों पर जूं नहीं रेंगती थी. अब यहां विकास की बयार बह रही है.