बरेली। अन्य जनपदों से आए 327 शिक्षकों का बीते तीन माह से वेतन नहीं मिल पाया है जिसके संबंध में यूटा जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में यूटा पदाधिकारियों ने आज लेखा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें यूटा जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया जुलाई माह में 327 शिक्षक स्थानांतरित होकर आए थे जिनका कि गत माह में विद्यालय आवंटन भी हो चुका है और बीएसए बरेली द्वारा इन सभी शिक्षकों के वेतन निर्गत करने का भी आदेश जारी हो चुका है। किंतु तीन माह होने पर अभी तक इनका वेतन निर्गत नहीं हुआ है जो कि विचारणीय प्रश्न है जिससे शिक्षक आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं और जीवन यापन करने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में यूटा ने मांग की है कि समय रहते सभी शिक्षकों का वेतन ससमय निर्गत किया जाए। संबंधित पटल सहायकों ने बताया कि ब्लॉक से अभी तक पत्रावलिया भी लेखाधिकारी कार्यालय नहीं पहुंची है जैसे ही पत्रावलियां पहुंच जाएगी वेतन आहरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में जिला महामंत्री हरीश कुमार, कोषाध्यक्ष हेमंत कुमार जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राज पल्याल, उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल सिंह, रवि कुमार,राजेश कुमार ,देवराज भारती, आलमपुर ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद गुर्जर, प्रदीप यादव, पुष्पेंद्र कुमार, रमेश मौर्य, हेमंत मौर्य, सुनील कोली इत्यादि मौजूद रहे।