लखनऊ: प्रदेश में भीषण चिलचिलाती गर्मी और धूप से बेहाल लोगों को मौसम विज्ञान विभाग ने राहत भरी खबर दी है. मंगलवार से प्रदेश के 49 जिलों में तेज रफ्तार धूल भरी हवा चलने के साथ ही बादलों की आवा जाही रहेगी. कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की भी संभावना है.
वहीं, पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी पड़ी. रविवार को भी तेज धूप की तपिस से लोग बेहाल नजर आए. सड़कों बाजारों में आम जनों की तुलना में भीड़भाड़ कम रही. दिन में तेज धूप के साथ रातों का सुकून भी छिन गया है.
इन जिलों में लू चलने की संभावना: बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है.
झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना इन क्षेत्रों अधिक: देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है.
देश का तीसरा सबसे गर्म जिला बांदा: रविवार को उत्तर प्रदेश का बांदा जिला देश में तीसरा सबसे अधिक गर्म जिला रहा. इसके अलावा प्रयागराज देश का 8वां सबसे अधिक गर्म जिला रहा, जहां पर अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. न्यूनतम तापमान बिजनौर जिले में 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है.
ऐसा रहेगा लखनऊ का मौसम: राजधानी लखनऊ में रविवार को भी तेज धूप खिली. दिन में गर्म हवा के थपेड़ों से लोग बेहाल दिखे. सड़कों और बाजारों में सन्नाटा छाया रहा. अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है. रात में भी भीषण गर्मी रही, न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है.
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 27 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और 28 अप्रैल तक पूर्वी उत्तर प्रदेश पहुंचने के साथ बंगाल की खाड़ी से नमी मिलने से थंडरस्टाॅर्म के साथ बारिश का दौर आरम्भ होकर उत्तरोत्तर वृद्धि के साथ मई की शुरुआत तक जारी रहने की संभावना है. इसके साथ तापमान में 3-5°C की गिरावट के कारण 28 अप्रैल से लू की स्थितियों में और सुधार होने की संभावना है.
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव उत्तर-पश्चिम भारत तक पहुंचने के साथ तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव और जलवायवीय औसत बढ़ने के साथ निचले क्षोभ मंडल में आ रही गर्म पछुआ हवाओं के साथ आतंरिक महाराष्ट्र के आसपास बने प्रतिचक्रवात के प्रभाव से प्रदेश में चल रही लू की स्थिति तकनीकी तौर पर बांदा, अलीगढ़, हरदोई, अमेठी और प्रयागराज तक सीमित रह गई. लेकिन अन्य स्थानों पर अधिकतम-न्यूनतम दोनों ही तापमान अभी भी सामान्य से काफी ऊपर बने रहने से फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ और अलीगढ़ में गर्म रात का दायरा बढ़ने के कारण स्थिति में अब तक कोई विशेष सुधार नहीं हुआ है.