यूपी पुलिस को मिले 930 नए कंप्यूटर ऑपरेटर, सीएम योगी आज सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा चयनित 930 कंप्यूटर ऑपरेटर (ग्रेड-ए) को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। कार्यक्रम का आयोजन लोकभवन सभागार में होगा।