लखनऊ:उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 13 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। शासन की ओर से जारी आदेश के तहत कई मंडलों के मंडलायुक्त, विभागीय सचिव, निगमों के प्रबंध निदेशक और विकास प्राधिकरणों के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
सरकार ने प्रकाश बिंदु को पीसीडीएफ का प्रबंध निदेशक, सौम्या अग्रवाल को श्रमायुक्त, संदीप कुमार को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (PuVVNL) का प्रबंध निदेशक तथा डॉ. बलकार सिंह को उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) का मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया है।