मोदीपुरम-गाजियाबाद नमो भारत कॉरिडोर के 17 स्टेशनों के गेट इस तारीख तक रहेंगे बंद

मेरठ: कांवड़ यात्रा के चलते अब नमो भारत और मेरठ मेट्रो रूट पर गाजियाबाद से मेरठ के मोदीपुरम तक पड़ने वाले अधिकांश गेट नंबर 2 को बंद रखा जाएगा. शिवभक्त कांवड़ यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो इसलिए ये फैसला लिया गया है. ये गेट 12 अगस्त तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं.

वहीं कांवड़ मार्गों पर कांवड़ यात्रियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए व्यापक इंतजाम किये गए हैं. अधिकारी लगातार कांवड़ रूट पर चक्कर लगा रहे हैं. वहीं, कांवड़ यात्रियों की अगले 2 दिन में संख्या और बढ़ने की संभावना है.

बता दें कि RRTS रूट पर 4 अगस्त से 12 अगस्त तक नमो भारत स्टेशनों के मोदीपुरम से गाजियाबाद के अधिकांश गेट नंबर 2 से प्रवेश और निकास द्वार से आवाजाही पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है. इसके अलावा उस तरफ की पार्किंग सुविधाएं भी बंद रखने का निर्णय लिया गया है.

NCRTC के चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर पियूष वत्स ने बताया कि मंगलवार से प्रशासन के निर्देशों के अनुसार दिल्ली-मेरठ कोरिडोर के 17 स्टेशन के गेट नंबर 2 बंद रहेंगे.

ये गेट बंद रहेंगे

  1. मोदीपुरम – गेट संख्या 2
  2. मेरठ नॉर्थ – गेट संख्या 2
  3. एमईएस कॉलोनी – गेट संख्या 2
  4. बेगमपुल – गेट संख्या 2 और 3
  5. भैसाली – गेट संख्या 2
  6. मेरठ सेंट्रल – गेट संख्या 2
  7. ब्रह्मपुरी – गेट संख्या 2
  8. शताब्दी नगर – गेट संख्या 2
  9. रिठानी – गेट संख्या 2
  10. परतापुर – गेट संख्या 2
  11. मेरठ साउथ – गेट संख्या 2
  12. मोदीनगर नॉर्थ – गेट संख्या 2
  13. मोदीनगर साउथ – गेट संख्या 2
  14. मुरादनगर – गेट संख्या 2
  15. दुहाई – गेट संख्या 3 और 4
  16. गुलधर – गेट संख्या 2
  17. गाज़ियाबाद – गेट संख्या 3 और 5  नोट: (ये सभी द्वार उस तरफ के हैं, जिस तरफ कांवड़ यात्री चलेंगे.)