लखनऊ/रायबरेली/प्रयागराज/कानपुर: यूपी में सावन के साथ बारिश का सिलसिला भी जारी है. मंगलवार को लखनऊ, रायबरेली, प्रयागराज सहित जिलों में झमाझम बारिश से मौसम ठंडा और सुहाना हो गया. आज भी मौसम विभाग ने मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है.
वहीं रायबरेली में तेज बारिश के चलते जिलाधिकारी के निर्देश पर कक्षा 1 से 8 तक के सभी प्रकार के बोर्ड के विद्यालयों में मंगलवार को अवकाश घोषित कर दिया गया है. आगरा में कई स्कूलों में रेनी डे की घोषणा.
बता दें सोमवार को उत्तर प्रदेश के पूर्वी-पश्चिमी संभागों में मानसून सक्रिय रहा. जिसके कारण सुबह से ही बादलों की आवाजाही शुरू हो गयी और कई जिलों में झमाझम बारिश के साथ तेज रफ्तार हवा भी चली. जिसमें प्रमुख रूप से लखनऊ, कानपुर, लखीमपुर खीरी, कानपुर देहात, वाराणसी, प्रयागराज, बहराईच, बांदा, सुल्तानपुर, झांसी, बरेली, शाहजहांपुर, आगरा जिले में झमाझम बारिश हुई.
इन जिलों में भारी बारिश की संभावना: बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, लखीमपुर खीरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, सहारनपुर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, करोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं और आस पास के क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है.
यहां बादल गरजने-बिजली गिरने का अलर्ट: मिर्जापुर, चंदौली, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, रदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, लंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, दायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आस पास के क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है.
लखनऊ में सुबह से ही झमाझम: जिले में आज सुबह से ही मूसलाधार बारिश जारी है. सुबह 4 बजे से तेज रफ्तार बारिश शुरू हुई, जो कि रुक-रुक कर अभी भी जारी है. मूसलाधार बारिश होने की वजह से सड़कों पर जल भराव हो गया है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार लखनऊ में आज दिन में कई बार बारिश हो सकती है. अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
कानपुर में 24 घंटे से हो रही बारिश: शहर में पिछले 24 घंटे से लगातार रुक-रुक कर बारिश हो रही है. जिसके चलते जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है.
प्रयागराज में मूसलाधार वर्षा, अगले 3 घंटे भारी बारिश: संगम नगरी प्रयागराज में मंगलवार सुबह से आसमान में घने काले बादलों का डेरा जमा हुआ है और रह-रहकर कड़कती बिजली के साथ झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है. भारत मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) और ‘सचेत’ ऐप द्वारा जारी तात्कालिक पूर्वानुमान (Nowcast) के अनुसार, प्रयागराज को ऑरेंज अलर्ट (Be Prepared) की श्रेणी में रखा गया है.
आगरा में सुबह से बारिश शुरू: मंगलवार सुबह अचानक से मौसम ने करवट ली. आसमान में काले काले बादल छा गए. देखते ही देखते अंधेरा छा गया. सुबह 6 बजे से शहर और ग्रामीण क्षेत्र में पहले बूंदाबांदी शुरू हुई, जिसके बाद अब बारिश हो रही है. वहीं मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. जिसके चलते कई स्कूलों ने सुबह से ही रेनी डे घोषित कर दिया.
हमीरपुर सबसे गर्म जिला: सोमवार को उत्तर प्रदेश का हमीरपुर सबसे अधिक गर्म जिला रहा. जहां पर अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान हरदोई जिले में 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम है.
मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अतुल सिंह ने बताया कि मानसूनी प्रवाह सुदृढ़ होने के साथ आगामी 4-5 दिनों के दौरान प्रादेश में मानसूनी सक्रियता में वृद्धि होगी. बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है. जिससे अधिकतम तापमान में 3-5°C की प्रभावी गिरावट के साथ उमस से राहत मिलने की संभावना है.