लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 18 आईएएस अधिकारियों (सहायक मजिस्ट्रेटों) का स्थानांतरण कर उन्हें विभिन्न जिलों में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात किया है।
इसी क्रम में आगरा से शिवम कुमार को महराजगंज, प्रयागराज से अनिमेष वर्मा को देवरिया, मिर्जापुर से श्री अंशुल हिंदल को सुल्तानपुर, अलीगढ़ से शुभांशु कटियार को जौनपुर, सहारनपुर से विनोद कुमार मीना को औरैया तथा कन्नौज से अर्पित कुमार को प्रयागराज में संयुक्त मजिस्ट्रेट पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।तबादला सूची में आगे रिदम आनंद को सुल्तानपुर से कानपुर देहात, रमेश चंद्रा वर्मा को लखनऊ से बलिया, श्री जी अक्षय दीपक को झांसी से कुशीनगर, श्री तेजस के को बाराबंकी से मैनपुरी, मनीषा धावे को लखीमपुर खीरी से झांसी, आयुष अग्रवाल को सिद्धार्थ नगर से रायबरेली औरअपराजिता आर्यन को मुजफ्फर नगर से लखनऊ में संयुक्त मजिस्ट्रेट के रूप में नई तैनाती दी गई है।