यूपी में मानसून का कहर, 70 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

लखनऊ/मेरठ: उत्तर प्रदेश में दक्षिणी पश्चिमी मानसून फुल फॉर्म में चल रहा है, जिसकी वजह से प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश जारी है. भारी बारिश के कारण प्रदेश के कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त है. सुबह से लेकर शाम तक लगातार रिमझिम बारिश हो रही है. कहीं-कहीं भारी से ज्यादा भारी बारिश होने के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे चले गए हैं. जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है.

 

मौसम विज्ञान विभाग में आगामी 48 घंटे तक प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश होने और कहीं-कहीं बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से हवा भी चल सकती है.

बता दें, सोमवार को उत्तर प्रदेश के पूर्वी-पश्चिमी दोनों संभागों में जोरदार बारिश हुई. सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक बारिश प्रयागराज जिले में 81.9 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई. उसके अलावा हरदोई जिले में 56.4, कानपुर देहात में 28.2, कानपुर नगर में 41.2, इटावा में 42 मिलीमीटर, बलिया में 15 मिलीमीटर, बहराइच में 53.8 मिलीमीटर, बांदा में 15.4, आजमगढ़ में 12.8, शाहजहांपुर में 34.5 मिलीमीटर, बिजनौर में 14.4, मुजफ्फरनगर में 21.2 मिली मीटर, आगरा में 5 मिलीमीटर, मेरठ में 6 मिली मीटर, अलीगढ़ में 35 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई इसके अलावा अन्य जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश हुई कहीं कहीं मध्यम बारिश हुई.

मूसलाधार बारिश का अलर्ट इन जिलों में: बांदा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, ललितपुर और आस पास के क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है.

बादल गरजने-बिजली गिरने की चेतावनी इन जिलों में: बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आस पास के जिलों में अलर्ट जारी किया गया है.

लखनऊ का मौसम: लखनऊ में बादलों की आवाजाही और हल्की रिमझिम बारिश और कुछ इलाकों में मध्यम बारिश हो रही है. अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है.

 

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आगामी 3 से 4 दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा मंगलवार को अधिकतम तापमान 27 तथा न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

 

प्रयागराज सबसे गर्म जिला: सोमवार को उत्तर प्रदेश का प्रयागराज जिला सबसे गर्म रहा जहां पर अधिकतम तापमान 33. 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य है. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान हरदोई जिले में 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम है.

 

मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अतुल सिंह ने बताया कि आगामी 3 से 4 दिनों तक उत्तर प्रदेश में मौसम ऐसा ही बना रहेगा. अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा 3-4 दिनों के बाद धीरे-धीरे बारिश में कमी आएगी, ज्यादातर इलाकों में हल्की-रिमझिम बारिश जारी रहेगी.

 

मेरठ में गर्मी से राहत: मेरठ में सोमवार को हुई बारिश के बाद मंगलवार को सुबह से ही सूर्य देव की लुका छुपी जारी है, लेकिन गर्मी से लोगों को राहत जरूर मिली है