लखनऊ/गोरखपुर/बरेली: यूपी में मानसून एक्टिव होने से प्रदेश के लगभग सभी इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी है. कुछ जिलों में हल्की से मध्यम तो कहीं भारी बारिश हो रही है. राजधानी लखनऊ सहित आसपास के इलाकों में पिछले 24 घंटे से रिमझिम बारिश जारी है. लखीमपुर खीरी में सोमवार को तेज बारिश हुई. इसके अलावा बहराइच, सुल्तानपुर, गाजीपुर, बस्ती, बरेली, शाहजहांपुर में बारिश हुई.
रिमझिम बारिश होने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में प्रभावी कमी दर्ज की गई है. ज्यादातर जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से और 2 से लेकर 7 डिग्री सेल्सियस तक नीचे पहुंच गए हैं. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटे में अभी अधिकतम तापमान में 4 से 6 और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट हो सकती है.
गोरखपुर में झमाझम बारिश: मानसून के देर से आने के चलते परेशान किसानों को अब राहत मिली है, पिछले 3 दिनों से गोरखपुर और आसपास के इलाकों में हो रही बारिश से जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है. गलियों में पानी भर गए हैं, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हुआ है, बच्चे स्कूल और कॉलेज नहीं जा पा रहे हैं. वहीं मौसम विभाग की चेतावनी लगातार जारी है, बारिश अभी रुकेगी नहीं लगातार अगले 24 घंटे तक रुक-रुक कर होती रहेगी.
तेज बारिश की चेतावनी इन जिलों में: गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, कानपुर देहात, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, बाँदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फ़तेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बुलन्दशहर, अलीगढ, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बदायूं, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आस पास के क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है.
बादल गरजने और बिजली गिरने का अलर्ट यहां: हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, कानपुर देहात, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, बुलन्दशहर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बदायूं, जालौन, झांसी, ललितपुर और आस पास के क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है.
9% अधिक हुई बारिश: पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 8.6 मिली मीटर के सापेक्ष 9.4 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई जो कि सामान्य से 9% अधिक है. वहीं 1 जून से 19 जुलाई तक अनुमानित बारिश 256.4 मिलीमीटर के सापेक्ष 186 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई जो कि सामान्य से 27% कम है.
पिछले 24 घंटे में बारिश के टॉप 10 जिले: बहराइच 31 मिली मीटर, बाराबंकी 29 मिली मीटर, गाजीपुर 36 मिली मीटर, महाराजगंज 36 मिली मीटर, श्रावस्ती 41 मिलीमीटर, सोनभद्र 23 मिलीमीटर, चित्रकूट 21 मिली मीटर, सुल्तानपुर 37.3 मिली मीटर, हमीरपुर 54 मिली मीटर, रामपुर 23 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड किया गया.
लखनऊ में बारिश: मंगलवार को सुबह से ही बादल छाए हुए हैं, रुक-रुक कर हल्की बारिश जारी है. बादल छाए रहने और बारिश होने से मौसम सुहाना बना हुआ है. वहीं कुछ इलाकों में सोमवार को हुई बारिश के कारण जल भराव भी हो गया. इसी के साथ अधिकतम-न्यूनतम तापमान में और कमी आएगी. अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
आगरा सबसे गर्म जिला: सोमवार को उत्तर प्रदेश का आगरा सबसे अधिक गर्म जिला रहा. जहां पर अधिकतम तापमान 35.02 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान बाराबंकी जिले में 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस कम है.
मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अतुल सिंह ने बताया कि प्रदेश में बढ़ी मानसूनी सक्रियता के कारण 22 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
बारिश में फिसला सीएनजी टैंकर: शहर के बारादरी थाना क्षेत्र स्थित संजय नगर में महर्षि कश्यप चौक के पास सोमवार को अचानक एक सीएनजी टैंकर सड़क पर पलट जाने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालांकि प्रशासन और दमकल विभाग की कार्रवाई से स्थिति पर जल्द ही नियंत्रण पा लिया गया और किसी बड़े हादसे को टाल दिया गया.