लखनऊ-कानपुर सफर हुआ आसान, नए एक्सप्रेसवे से सिर्फ 40 मिनट में पहुंचेंगे

लखनऊ/उन्नाव: उन्नाव में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण सोमवार को फीता खोलकर किया गया. इनॉगरेशन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए. इस एक्सप्रेसवे के जरिए लखनऊ कानपुर का सफर मात्र 40 मिनट में पूरा हो जाएगा. वहीं सैनिक स्कूल में परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया. उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सैनिक स्कूल में अवधी में भाषण दिया.

एक्सप्रेसवे पर मिलेंगी ये सुविधाएं-

  • एक्सप्रेसवे पर 24 घंटे होगी निगरानी
  • 27वें और 35वें किलोमीटर पर 2 आधुनिक कंट्रोल रूम बनाए गए हैं.
  • ट्रैफिक प्रबंधन और आपातकालीन सेवाएं संचालित होंगी.
  • विभिन्न स्थानों से प्रवेश और निकास के लिए 6 इंटरचेंज दिए गए हैं.
  • मार्ग में यात्रा को सुगम बनाने के लिए अंडरपास, फ्लाईओवर, पुलों का निर्माण किया गया है.
  • गाड़ी की रफ्तार और हाईटेक कैमरों से निगरानी-

    • एक्सप्रेसवे पर वाहनों की अधिकतम गति सीमा 120 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित.
    • मार्ग पर सिर्फ कार, वैन और अन्य चारपहिया वाहनों को ही चलने की अनुमति
    • दोपहिया वाहनों पर रोक

    एक्सप्रेसवे परियोजना पर नजर-

    • 4850 करोड़ से अधिक की 3 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास.
    • कानपुर-लखनऊ 6 लेन एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, लागत 4200 करोड़.
    • हरदोई-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग (पैकेज-4) के 4 लेन निर्माण का लोकार्पण.
    • इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर 4 लेन फ्लाईओवर का होगा शिलान्यास.
    • कानपुर-लखनऊ के बीच सफर घटकर लगभग 40 मिनट होगा.
    • हाई-स्पीड रोड नेटवर्क से उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी और अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार.
    • डिफेंस कॉरिडोर, लॉजिस्टिक्स हब और औद्योगिक विकास को मिलेगा बढ़ावा.
    • किसानों, व्यापारियों और स्थानीय उद्योगों को बेहतर सड़क नेटवर्क का मिलेगा लाभ.

    वहीं पुलिस कमिश्नरेट की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, कार्यक्रम को लेकर लखनऊ ट्रैफिक पुलिस ने दोपहर 1 बजे से शहर में विशेष ट्रैफिक डायवर्जन की घोषणा की है.