लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्तमान विधानसभा के सदस्य आलम बदी के निधन पर मानसून सत्र के पहले दिन शोक जताया। सीएम ने 21 पूर्व सदस्यों को भी अपनी भावभानी श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम ने कहा कि उम्र के इस पड़ाव पर भी आलम बदी जी की राजनीतिक सक्रियता हर जनप्रतिनिधि को प्रेरित करती थी। उनका निर्वाचित होना यह दर्शाता है कि जनप्रतिनिधि के रूप में यदि हम जनता व क्षेत्र के प्रति समर्पित रहें तो आयु मायने नहीं रखती।
मुख्यमंत्री ने पूर्व सदस्य राजेंद्र त्रिपाठी, पूर्व विधायक भोला पांडेय, अमिताभ लवानिया, सुब्बाराम, जगन्नाथ चौधरी, रामप्यारे आजाद, गोपीनाथ वर्मा, यशपाल सिंह, राधेश्याम भारती, संग्राम सिंह, हरिनारायण राजभर, डॉ. भगवत दयाल, अरुण कुमार सिंह ‘मुन्ना’, ओमवती देवी, मोहर सिंह, अफसर यू अहमद, तेजभान सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, प्यारेलाल शंखवार, ओमकार सिंह, हनुमंत सिंह के निधन पर भी शोक जताया।