संसद का मॉनसून सत्र: लोकसभा और राज्यसभा दिनभर के लिए स्थगित

नई दिल्ली:  संसद का मॉनसून सत्र आज सोमवार को शुरू हुआ. हालांकि इस सत्र के पहले दिन से ही विपक्ष और सरकार के बीच अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, नीट पेपर लीक, एथनॉल ब्लेंडिंग जैसे मुद्दों को लेकर गतिरोध शुरू हो गया. इन्हीं मुद्दों को लेकर विपक्षी सांसदों ने सदन में हंगामा किया जिससे सदन की कार्यवाही बार-बार स्थगित की गई. अंतत: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. वहीं सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉनसून सत्र शुरू होने से पहले मीडिया को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया संकट के बावजूद भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा. केंद्रीय संसदीय मामलों और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू के अनुसार इस सत्र में 25 दिनों की अवधि में कुल 19 बैठकें होंगी.

लोकसभा और राज्यसभा स्थगित

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही कल (21 जुलाई) सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही फिर स्थगित

विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर ढ़ाई बजे शुरू होते ही छठी बार स्थगित कर दी गई. लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. राज्यसभा दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई. राज्यसभा की कार्यवाही 21 जुलाई को सुबह 11:00 बजे से फिर से शुरू होगी.