कुशीनगर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कुशीनगर के टेकुआटार में जनसभा को संबोधित किया। कहा कि डबल इंजन की सरकार ने कुशीनगर को बीमारी और पिछड़ेपन से बाहर निकाला है। उन्होंने कहा कि पहले इंसेफेलाइटिस से हजारों बच्चे तड़पते थे, लेकिन अब यह बीमारी समाप्त हो चुकी है।सीएम योगी ने कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट जल्द शुरू करने और जेवर एयरपोर्ट से जोड़ने का भी ऐलान किया। सीएम योगी ने कहा कि रामायण कालीन कुशीनगर भगवान बुद्ध और महावीर की धरती है। पहले यहां संभावना थी, लेकिन पूर्ववर्ती सरकारें ईमानदार नहीं थीं।