यूपी में प्रशासनिक महाफेरबदल, 182 PCS अधिकारियों के तबादले

लखनऊ :योगी सरकार ने रविवार देर रात एक साथ 182 पीसएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए है. यह तबादला राज्य के कई जिलों में हुआ है. साथ ही तबादले की सूची संबंधित विभागों को जारी कर दी गई और नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं.

योगी सरकार ने रविवार रात पहले18 PCS अफसरों का तबादला किया. उसके बाद 182 पीसएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए. इसकी जानकारी विशेष सचिव अवनीश सक्सेना की ओर से आदेश सभी पीसीएस अधिकारियों को अलग-अलग भेजे गए हैं. इस बात की जानकारी राज्य के कार्मिक एवं नियुक्ति विभाग के प्रमुख सचिव एम देवराज ने दी है. इनमें कई महिला अधिकारियों का भी तबादला किया गया है.

जानिए किन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर :

PCS सुरभि शर्मा SDM कानपुर देहात को उपजिलाधिकारी बागपत बनाया गया. पुष्पेंद्र पटेल SDM गाज़ीपुर को SDM अम्बेडकर नगर बनाया गया. शुभम यादव उपजिलाधिकारी उन्नाव को SDM बुलन्दशहर बनाया गया है.

PCS प्रतिभा मिश्रा SDM वाराणसी को SDM कानपुर देहात बनाया गया है. PCS गोपाल शर्मा SDM मैनपुरी को उपजिलाधिकारी बरेली बनाया गया. PCS मिथलेश कुमार तिवारी SDM रायबरेली को SDM मैनपुरी बनाया गया है.

PCS मिथलेश कुमार तिवारी SDM रायबरेली को SDM मैनपुरी बनाया गया है. PCS लवलीत कौर SDM हाथरस को OSD ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी बनाया गया. PCS पुष्पनाथ चौधरी SDM अमरोहा को SDM उन्नाव तबादला किया गया.

PCS देवेंद्र प्रताप सिंह यूपीडा से SDM झांसी बनाए गए. PCS प्रज्ञा पाण्डेय उन्नाव की हसनगंज तहसील SDM को बाराबंकी SDM बनाया गया है. PCS अजेंद्र सिंह को कौशाम्बी जनपद से ट्रांसफर कर SDM उन्नाव बनाया गया है. PCS अभिनव यादव को सीतापुर की मिश्रिख तहसील से जालौन भेजा गया है.

PCS आकांक्षा गौतम को सीतापुर से सोनभद्र का उपजिलाधिकारी बनाया गया है. PCS शिखा शुक्ला को सीतापुर से कानपुर नगर का उपजिलाधिकारी बनाया गया है.