सीएम योगी ने तोड़ी वर्षों पुरानी परंपरा, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन

मिर्जापुर: मिर्जापुर के विंध्याचल धाम पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने परंपरा को तोड़कर किया मां विन्ध्वासिनी देवी का दर्शन पूजन. अपने प्रोटोकॉल से 40 मिनट लेट पहुंचे. मंदिर 12 बजे बंद हो जाता है, लेकिन मुख्यमंत्री के लिए मंदिर खुला रखा गया.

सीएम ने 12: 18 बजे दर्शन पूजन कर विन्ध्य कॉरिडोर का निरीक्षण किया और अष्ठभुजा गेस्ट हाउस पहुंच कर समीक्षा बैठक की.

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को मिर्जापुर जनपद के विंध्याचल धाम में स्थित विश्व प्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर पहुंचे. कड़ी सुरक्षा के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने परंपरा को तोड़कर मां विन्ध्वासिनी देवी का दर्शन पूजन किया. अपने प्रोटोकॉल से 40 मिनट लेट पहुंचे. मंदिर 12 बजे बंद हो जाता है, लेकिन मुख्यमंत्री के लिए मंदिर खुला रखा गया.

सीएम ने 12 : 18 बजे मां विन्ध्वासिनी देवी के गर्भगृह में पहुंच कर दर्शन पूजन किया. दर्शन पूजन कर सीएम विंध्य कॉरिडोर निरीक्षण कर विंध्य कॉरिडोर में बने सेफ हाउस को देखा.फिर विंध्याचल धाम से अष्ठभुजा गेस्ट हाउस पहुंच कर विंध्याचल मंडल के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की.

मां विन्ध्वासिनी देवी का चार पहर श्रृंगार और आरती होती है साथ ही मंदिर का सफाई की जाती है. इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए दर्शन कीजिए बंद रहता है.दोपहर 12 से 1: 30 बजे तक राजश्री आरती, शाम 07:15 से 08: 15 बजे तक संध्या आरती ,09:30 से 10: 30 बजे तक बड़ी शयन आरती और भोर 04 से 05 बजे तक मंगला आरती की जाती हैं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विंध्याचल मंडल के सोनभद्र, मिर्जापुर और भदोही के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ विकास को लेकर गेस्ट हाउस पर बैठक की. इस दौरान मुख्यमंत्री सबसे ज्यादा पीडब्ल्यूडी विभाग के पुराने और नए कार्यों को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली. जनप्रतिनिधियों द्वारा बताए गए सड़कों को संज्ञान में लेने कहा. खराब सड़कों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीडब्ल्यूडी विभाग अधिकारियों को सही कराने का निर्देश दिया.