1st Nov Ad

10 दिन से लापता युवक की तलाश में भटक रहे परिजन, पुलिस से लगाई मदद की गुहार

समीर बीती 13 सितंबर को घर से किसी काम से निकला था

बरेली। थाना बहेडी क्षेत्र की नगर पालिका बहेड़ी के मोहल्ला शेखुपुर पॉवर हाउस के सामने रहने वाले शब्बीर अहमद मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनका 16 वर्षीय पुत्र समीर बीती 13 सितंबर को घर से किसी काम से निकला था मगर जब वो देर रात तक घर वापस नहीं लौटा तो घर वालों ने सभी सम्भावित जगह ढूंढा मगर नहीं मिला,तो दूसरे दिन से सभी रिश्तेदारियों मे ढूंढा गया जब नहीं मिला तो परिजनों ने थाना बहेडी जाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज़ करा कर बेटे को ढूंढने की गुहार लगाई है।