2024 Lok Sabha Elections: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी इंडिया गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही है। इसकी आधिकारिक घोषणा यूपी कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की है। उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही हैं। कांग्रेस 17 सीटों पर तो वहीं, बची हुई 63 सीटों पर समाजवादी पार्टी चुनाव लड़ेगी। समाजवादी पार्टी अपने कई प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी है और अब सबकी निगाहें कांग्रेस के प्रत्याशियों पर टिकी हैं।
आज जारी हो सकती है पहली सूची
सूत्रों की मानें तो कांग्रेस पार्टी आज प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती है। राहुल गांधी समेत लगभग 40 प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, केरल की वायनाड सीट और अमेठी, दोनों ही सीटों पर राहुल गांधी चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं, रायबरेली से प्रियंका गांधी को मैदान में उतारा जा सकता है। जानकारी यह भी है की काँग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय वाराणसी से चुनावी मैदान में उतरेंगे। हालांकि, अभी किसी भी सीट पर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।