1st Nov Ad

21वीं एनसीसी वाहिनी के कैडेटो ने स्वच्छता रैली निकालकर किया जनजागरण

स्कूल कॉलेज के आसपास झाड़ू लगाकर साफ सफाई की

बरेली। गांधी जयंती के उपलक्ष में 21वीं एनसीसी बटालियन के कैडेटो ने स्वच्छता रैली निकालकर जनजागरण किया इसमें बिशप कॉनराड, तिलक इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, केडीईएम इंटर कॉलेज, एम बी इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, तिलक इंटर कॉलेज एवं बरेली कॉलेज के एनसीसी कैडेटो ने प्रतिभाग किया कैडेटो ने अपने-अपने स्कूल कॉलेज के आसपास झाड़ू लगाकर साफ सफाई की रैली के दौरान कैडेट कचरा मुक्त भारत एवं स्वच्छता ही सेवा के जोरदार नारे लगाते हुए चल रहे थे ।
इस दौरान डॉ अंचल अहेरी, लेफ्टिनेंट मनु प्रताप, लेफ्टिनेंट अश्विनी बाजपेई, लेफ्टिनेंट मुशाहिद रजा, सूबेदार सुरेंद्र सिंह, अजय कुमार, मुरारी लाल गंगवार, अनिल कुमार, महावीर सिंह, सूबेदार दिनेश कुमार, हवलदार अरुण कुमार आदि शामिल रहे।