1st Nov Ad

राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान, गहलोत बोले- हमारी जीत होगी

वसुंधरा राजे और सचिन पायलट ने भी किया मतदान

जयपुर: राजस्थान की 200 विधानसभा सीट में से 199 सीट पर शनिवार (25 नवंबर) को मतदान जारी है। राजस्‍थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक, सुबह 9 बजे तक राज्‍य में 9.77 प्रतिशत मतदान हुआ है। जयपुर और जोधपुर सहित कई शहरों में सुबह से ही लंबी कतारें दिख रही हैं। बता दें कि इस चुनाव में कुल 1863 प्रत्याशी मैदान में हैं।

राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान, गहलोत बोले- हमारी जीत होगी

मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस की जीत के बाद अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, यह आलाकमान मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी तय करेंगे। पार्टी जो भूमिका तय करेगी, वह मंजूर होगी। उधर, वसुंधरा राजे ने झालावाड़ में मतदान करने के बाद कहा कि सभी मतदान जरूर करें। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भी जयपुर के सी स्कीम में वोट डाला।

राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान, गहलोत बोले- हमारी जीत होगी

कई मतदान केंद्रों पर हंगामा

इसके अलावा हनुमानगढ़ के कई मतदान केंद्रों पर हंगामा होने की खबर भी सामने आई है। वोटिंग मशीनों पर अंधेरा होने से लोगों को परेशानी हो रही है। कई बूथ पर वोटिंग रोकनी पड़ी। बुजुर्ग मतदाताओं को भी काफी दिक्‍कत हो रही है। वहीं अधिकारी ने कहा कि मशीन में पास बल्ब लगाने से VVPAT को नुकसान पहुंच सकता है।