बरेली । उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ द्वारा आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्य कर रहे कर्मचारियो की मांगों को लेकर चीफ इंजीनियर कार्यालय पर रिंकू श्रीवास्तव के नेतृत्व में ज्ञापन दिया।
रिंकू श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ द्वारा आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्य कर रहे कर्मचारियों को रुपया 18000/- वेतन का भुगतान करने, मार्च 2023 में आन्दोलन के दौरान हटाए गए कर्मचारियों को उर्जा मंत्री जी निर्दश के अनुरूप कार्य पर वापस लेने , ई पी एफ घोटाले की जांच कराने, दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु मानक के अनुरूप सुरक्षा उपकरण देने, कार्य के दौरान विकलांग हुए कर्मचारियों को क्षतिपूर्ति देने, मेसर्स ओरियन सिक्योरिटी सलूशन प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स विधुत मजदूर कल्याण समिति, मेसर्स एस के इलैक्ट्रिकलस, मेसर्स साधना सिक्योरिटी सलूशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ई पी एफ में किए गए घोटाले कि राशि को वसूल कर कर्मचारियों के भविष्य निधि खाते में जमा कराने, आउटसोर्स कर्मचारियों को पेट्रोल व मोबाइल भत्ता देने , मृतक कर्मचारियों के परिजनों को रुपया 10 लाख दुर्घटना हित लाभ देने, प्रबन्ध निदेशक उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड शक्ति भवन लखनऊ के आदेश दिनांक 14 अप्रैल 2023, दिनांक 6 जून 2023, दिनांक व दिनांक 21 सितंबर 2023 को निरस्त करने, 60 वर्ष कि अवस्था तक कार्य करने कि अनुमति देने, महिला कर्मचारियों को मातृत्व अवकाश देने सहित अन्य समस्याओं के समाधान हेतु संघ द्वारा चलाए जा रहे ध्यानाकर्षण कार्यक्रम के छठे चरण में प्रदेश के भिन्न भिन्न जनपदों में मुख्य अभियन्ता, अधीक्षण अभियन्ता के माध्यम से माननीय उर्जा मंत्री जी के नाम सम्बोधित ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान करने का निवेदन किया गया।
संघ द्वारा बरेली जनपद में मुख्य अभियंता काटजू मार्ग बरेली के माध्यम से माननीय उर्जा मंत्री जी को ज्ञापन देकर उक्त समस्याओं के समाधान कि मांग कि गई।