संतकबीरनगर: दुधारा थाना क्षेत्र के चिउटना, कानपारा, दानोकुइयां गांव के बाद अब थाना के बगल के गांव दरियाबाद में भी लूटपाट व डकैती का एलान कर धमकी भरा पोस्टर चस्पा किया गया है। चिउटना, कानपारा, दानोकुइयां गांव में भी लगे थे पोस्टर पोस्टर की इबारत पढ़कर गांवों के लोगों की नींद उड़ गई है। गांव वाले टोली बनाकर पहरा दे रहे हैं। वहीं, जनपद के सटे बस्ती जनपद के मुंडेरवा थाना क्षेत्र में छपिया लुटावन के रगड़गंज पुरवा पर दो दिन पहले बदमाशों ने डकैती डालने का पोस्टर चस्पा कर एक घर में लूटपाट की घटना को अंजाम भी दे दिया है। इलाके के लोग सहमे हुए हैं। गांव-गांव रतजगा करने के लिए मजबूर हैं।
डकैतों की दहशत में ग्रामीण, कर रहे रतजगा
पोस्टर चस्पा कर दी थी डकैती की चुनौती
Prev Post

