शोरूम से आभूषण चोरी करने वाली महिला समेत दो गिरफ्तार

डीसीपी काशी जोन ने किया मामले का पर्दाफाश

वाराणसी: सिगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मालाबार शोरूम से सेल्समैन को धोखा देकर आभूषण चोरी करने वाली महिला और उसके साथी को सिगरा पुलिस ने गिरफ्तार किया। अभियुक्ता की पहचान निशा त्यागी निवासी सुरत बिहार मुबारकपुर दबास थाना प्रेमनगर दिल्ली और सोनू राजपूत निवासी रोहिणी दिल्ली के रूप में हुई। इस मामले में शोरूम के मालिक शुभम केशरी 27 दिसंबर को सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि दोनों ग्राहक बनकर आये और ज्वेलरी दिखने के दौरान हाथ साफ कर निकल गये। मामले की जानकारी स्टॉक ऑडिट के दौरान हुई और दोनों का चोरी करते देखा गया। मामले का पर्दाफाश डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम ने किया। दोनों से पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि बीते साल 27 दिसंबर को निशा त्यागी व भूरे उर्प अब्बास शोरूम में आये। जबकि सोनू राजपूत रेकी का काम किया। इन्दौर से पूर्व में चोरी किये गये सोने की चैन के टैग को रिलायंस शोरूम से खरीदे गये सोने चैन में लगाकर, मालाबार शोरूम वाराणसी में चेन दिखाते समय सेल्समैन को धोखा दिया और बदलकर ज्यादा वजन की चैन को चोरी कर लिया था।