1st Oct to 10th Oct Ad

मकर संक्रान्ति पर डा. वीके वर्मा ने जरूरतमंदों में किया कम्बल का वितरण

21 वर्षों से लगातार कर रहे हैं जनसेवा

बस्ती: वरिष्ठ होम्योचिकित्सक एवं समाजसेवी डा. वीके द्वारा पटेल एसएमएच हास्पिटल गोटवा के सहयोग से निराश्रित, जरूरतमंद लोगों में ठंड से बचाव के लिये कम्बल का वितरण लगातार जारी है। सोमवार को मकर संक्रान्ति पर्व पर डा. वर्मा ने जरूरतमंदों में कम्बल का वितरण किया। बताया कि अब तक 500 से अधिक जरूरतमंदों में वे कम्बल वितरित कर चुके हैं और यह सिलसिला ठंड के मौसम तक जारी रहेगा। डा. वर्मा ने बताया कि वे पिछले 21 वर्षों से निरन्तर कम्बल वितरण की भूमिका निभा रहे हैं। बताया कि वे अपने कार में कम्बल रखते हैं और रास्ते में कोई पात्र व्यक्ति दिखा तो रोककर उसे कम्बल ओढ़ाकर आगे बढ़ जाते हैं।

Middle Ad 23rd Sep UP

डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि यदि समाज के समृद्ध वर्ग के लोग थोड़ी पहल करें तो कोई परिवार ठंड से ठिठुरने को विवश नहीं होगा। सच्चे अर्थों में यह मानव की सेवा है। कहा कि वे पेशे से चिकित्सक हैं और पीड़ितों के चेहरों पर मुस्कान लाना उनके जीवन का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि ठंड बढ़ गई है और लोगों को इससे बचना चाहिये।