1st Oct to 10th Oct Ad

ओवैसी के बयान पर मंत्री दयाशंकर मिश्र ने किया पलटवार

कहा- मस्जिद के नाम पर मुसलमानों को बरगला रहे

लखनऊ: योगी सरकार में मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ओवैसी के पास अब कोई अस्त्र नहीं बचा है, इसलिए मस्जिद के नाम पर मुसलमानों को बरगला रहे हैं। उन्होंने कहा कि ओवैसी की बातों का असर मुसलमानों पर नहीं होता है। आजादी के बाद मुसलमानों को भड़का कर जातिवादी परिवारवादी पार्टियों ने वोट बैंक खड़ा किया। मुसलमानों को डराने का काम अब ओवैसी कर रहे हैं। ओवैसी आखिरी अस्त्र का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने सफाई दी कि बीजेपी की सरकार में किसी मस्जिद को कोई खतरा नहीं है। मस्जिदों की हिफाजत बीजेपी सरकार कर रही है।

Middle Ad 23rd Sep UP

बता दें कि रविवार को जनसभा को संबोधित करते हुए मुस्लिम समुदाय से मस्जिदों की रक्षा करने की भावनात्मक अपील की। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोग मुसलमानों की मस्जिदों को ललचायी नजरों से देख रहे हैं। उन्होंने मस्जिदों की हिफाजत करने वालों के साथ अल्लाह भी मदद करेगा। हैदराबाद सांसद का बयान सामने आने के बाद बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। मंत्री दयाशंकर मिश्र ने कहा कि मुसलमानों को भड़काने का काम ओवैसी से पहले भी विपक्ष ने किया है।