अयोध्या: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में अब ज्यादा दिन नहीं रह गए है। रामभक्त भगवान के विराजमान होने का इंतजार कर रहे है, अयोध्या की तस्वीर बदल रही है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने के बाद से अयोध्या के लिए फ्लाइट की सेवाएं शुरू हो गई है। दिल्ली और अहमदाबाद के बाद से अब सोमवार को अयोध्या से मुंबई के लिए फ्लाइट शुरू की गई है। बता दें कि महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट से फ्लाइट शुरू हुई है। इंडिगो अयोध्या से मुंबई शुरू कर रहा है। महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट से 3.15 पर रवाना होगी।
