बरेली । उप्र व्यापारी सुरक्षा फोरम की संजय नगर इकाई का गठन आज कुंअर वैंकट हाल,संजय नगर पर हुआ जिसमें संजय नगर इकाई के नए जुड़े 51 पदाधिकारियों का स्वागत किया गया, प्रदेश कमेटी, महानगर कमेटी और जिला कमेटी के भी पदाधिकारियों का स्वागत व उनको स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
अध्यक्ष बने प्रमोद रघुवंशी
संजय नगर इकाई का अध्यक्ष प्रमोद रघुवंशी, महामंत्री राजीव कश्यप, कोषाध्यक्ष सतीश गुप्ता, उपाध्यक्ष में होरीलाल राठौर, संजय कश्यप, गौरव कन्नौजिया, अखिलेश गुप्ता, अजय गुप्ता,श्रीपाल रहे, मंत्री बने दिनेश कुमार,राजीव कुमार,भूपेंद्र गंगवार संगठन मंत्री रहे मनु गुप्ता,
अवनिंद्र स्नातक मीडिया प्रभारी, सुनील सक्सेना आदि नए पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर इकाई से जोड़ा गया।
महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला ने कहा कि हम जल्द ही एक उड़नदस्ता ऐसा बनाएंगे जो बाजारों में अतिक्रमण करने वालों को समझाएंगे, किसी सरकारी तंत्र द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न नही होने देंगे, संजय नगर की जो मुख्य मार्ग की सड़क है उसको जल्द नगर निगम द्वारा बनवा कर व्यापारी साथियों को रहता देने का कार्य किया जाएगा।
कार्यक्रम में जिनको सम्मानित किया गया इनमे मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र रस्तोगी, महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला, महामंत्री दीपक द्विवेदी, जिलाध्यक्ष अजय अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्पेन्द्र पटेल, सभासद बब्लू पटेल, सभासद विवेक पटेल, महिला मोर्चा की अध्यक्ष राशि पाराशरी, मीडिया प्रभारी अवनिंद्र स्नातक, राजीव यादव को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
संचालन राजीव कश्यप और दीपक द्विवेदी ने किया, इस मौके पर रामकृष्ण शुक्ला, जितेंद्र रस्तोगी, अजय अग्रवाल, दीपक द्विवेदी,पुष्पेंद्र पटेल,राजीव कश्यप, उमाकांत दीक्षित, अवनिंद्र स्नातक,राजीव यादव, प्रमोद रघुवंशी आदि प्रमुख रूप से रहे।