लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्य मंत्री मायावती ने शुक्रवार को देश व दुनिया भर में रहने वाले सभी भारतीयों को 75वें गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए सरकार को सलाह दी कि देश दावों एवं वादों के बजाय ठोस प्रगति की राह पर चले तो बेहतर होगा। बसपा प्रमुख ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने बधाई संदेश में कहा कि देश व दुनिया भर में रहने वाले सभी भारतीयों को 75वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंोने सरकार को सुझाव देते हुए कहा कि यह वह ख़ास मौका है जब देश की लोकतांत्रिक मान-मर्यादाओं व पवित्र संविधान के आदर्श मानवीय मूल्यों से आमजन को लाभान्वि त कराने के प्रति सरकार द्वारा आत्म-चिन्तन की आवश्यकता है।
बसपा प्रमुख मायावती ने 75वें गणतंत्र दिवस की दी बधाई
सरकार को दी आत्म चिंतन की सलाह
Prev Post

