IND Vs ENG Test Match: भारतीय क्रिकेट टीम ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड को 399 रन का लक्ष्य दिया है। दिन का खेल समाप्त होते-होते दूसरी पारी में इंग्लैंड को 67 रन पर एक झटका भी दे दिया है। वहीं, स्टंप्स पर जैक क्रॉले 29 और रेहान अहमद 9 रन पर नाबाद रहे। अभी इंग्लैंड को जीत के लिए 332 रन और बनाने हैं।
बता दें कि बेन डकेट 28 रन बनाकर आउट हुए, जिन्हें रविचंद्रन अश्विन ने विकेटकीपर केएस भरत के हाथों कैच कराया। विशाखापट्टनम में रविवार को मुकाबले के तीसरे दिन भारत ने दूसरी पारी में 28/0 से खेलना शुरू किया और 255 रन बनाए।
शुभमन गिल ने जड़े 104 रन
वहीं, शुभमन गिल ने 104 और अक्षर पटेल ने 45 रन की पारी खेली, इंग्लैंड से टॉम हार्टले ने 4 और रेहान अहमद ने 3 विकेट लिए। भारत को पहली पारी के बाद 143 रन की बढ़त मिली थी, डॉ वायएस राजशेखर स्टेडियम में पहली पारी में भारत ने 396 और इंग्लैंड ने 253 रन बनाए।