हल्द्वानी में हुई हिंसा में मायावती ने रखी मांगे, जाने क्या है मांगे…

हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को अवैध मदरसा तोड़े जाने की कार्रवाई के दौरान भड़की हिंसा में छह दंगाइयों की मौत हो गयी जबकि हालात पर काबू पाने के लिए क्षेत्र में कर्फ्यू दूसरे दिन भी लागू रहा.

बीएसपी चीफ ने आगे कहा, ‘साथ ही, उत्तराखण्ड से लगे यूपी के जिला बरेली आदि में भी आएदिन किसी ना किसी मुद्दे को लेकर यहाँ तनाव की स्थिति बनी रहती है, जिसे समय रहते सरकार को नियन्त्रित कर लेना चाहिये ताकि यहाँ भी शान्ति व्यवस्था बनी रहे.’

प्रशासन व खूफिया तंत्र सतर्क

अब हल्द्वानी हिंसा को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. बीएसपी चीफ मायावती ने इस हिंसा और कार्रवाई पर प्रतिक्रिया दी है.मायावती ने कहा, ‘उत्तराखण्ड राज्य के हल्द्वानी में हुई हिंसा और उसमें जान-माल की हुई क्षति अति-चिन्तनीय. अगर सरकार, प्रशासन व खूफिया तंत्र सतर्क होता तो इस घटना को रोका जा सकता था. सरकार इसकी उच्च स्तरीय जाँच कराए तथा अमन-चैन भी कायम करे.’