Swami Prasad Maurya News: उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारे में अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य अपनी नई पार्टी बनाने जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, स्वामी प्रसाद ने नई पार्टी का ऐलान कर दिया है। आगामी 22 फरवरी को स्वामी प्रसाद मौर्य कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुँच रहे हैं। इसी मंच से वे अपनी नई पार्टी का एलान कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, स्वामी प्रसाद मौर्य की पार्टी का नाम राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी होगा।
स्वामी प्रसाद मौर्य लगभग सभी पार्टियों में रह चुके हैं। सपा में आने से पहले वह भाजपा में थे। बीजेपी में आने से पहले वह बहुजन समाज पार्टी में थे। समाजवादी पार्टी से नाराज चल रहे स्वामी सपा राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफा दे चुके हैं। 22 जनवरी को तालकटोरा स्टेडियम में स्वामी प्रसाद मौर्य कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचेंगे और यहीं से वे नई पार्टी के नाम का एलान भी कर देंगे।
