राजा भैया और नरेश उत्तम पटेल की हुई मुलाक़ात, जानिए क्या हुई बात

Rajya Sabha Elections 2024: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और राजा भैया की मुलाक़ात हुई है। राज्यसभा चुनाव में सपा को वोट करने के लिए नरेश उत्तम पटेल ने राजा भैया से मुलाक़ात की है। बता दें की राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के पास दो विधायक हैं।

रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया कुंडा से विधायक हैं। विनोद सरोज बाबागंज (प्रतापगढ) से विधायक हैं। समाजवादी पार्टी ने दोनों विधायकों से राज्यसभा चुनाव में समर्थन मांगा है।

राजा भैया और नरेश उत्तम पटेल की हुई मुलाक़ात, जानिए क्या हुई बात