Bharat Jodo Nyay Yatra: यात्रा में बोली प्रियंका- बीजेपी की सरकार में बढ़ रही युवाओं की मुश्किल

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में है। राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी भी मौजूद हैं। प्रियंका गांधी ने संभल चौराहे पर जनता को संबोधित करते हुए कहा कि अब आप खुद देख रहे हो बार-बार भाजपा की सरकार आ रही है, केंद्र में और प्रदेश में भी आपकी बेरोजगारी और आपकी मुश्किल बढ़ रही है।

प्रियंका गांधी ने कहा की किसान आंदोलन कर रहे हैं, दो साल पहले भी कर रहे थे। तब भी उनकी सुनवाई नहीं हुई और आज भी उनकी सुनवाई नहीं हुई है। वहीं, इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की थी। दोनों भाई-बहन शनिवार को मुरादाबाद में कांग्रेस की यात्रा में एक साथ नजर आए। मुरादाबाद में भारी संख्या में उत्साहित लोगों ने पूरे मन से राहुल और प्रियंका का स्वागत किया।

यूपी में कांग्रेस की न्याय यात्रा दो दिनों के विश्राम के बाद आज मुरादाबाद से फिर से शुरू हुई है। कांग्रेस ने वेस्ट यूपी में न्याय यात्रा की शुरुआत के लिए मुरादाबाद को ही केंद्र बनाया है। शनिवार सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई।