UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं का दल बदलना जारी है। वहीं, चुनाव से पहले राजनीतिक दलों में इस्तीफा एक्सप्रेस भी रफ्तार पकड़ रही है। लोकसभा चुनाव से पहले अम्बेडकरनगर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।
कांग्रेस नेता कृष्ण कुमार पाण्डेय ‘कक्कू’ ने पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है। बीजेपी प्रत्याशी रितेश पाण्डेय के चाचा कक्कू पाण्डेय ने काँग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बता दें की लगभग बीस साल से कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय कक्कू पाण्डेय ने पत्र लिख कर इस्तीफा दिया है। बता दें की कक्कू पाण्डेय अम्बेडकरनगर जिला बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक थे। 1999 में कांग्रेस के बैनर तले कक्कू पाण्डेय ने जिला बचाने के लिए लड़ाई लड़ी थी। सूत्रों की मानें तो जल्द ही वे बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं।
