2024 Lok Sabha Elections: आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नेताओं का दल बदलना जारी है। कई दिग्गज नेताओं ने चुनाव की सरगरमियों को देखते हुए पाला बदलना शुरू कर दिया है। बीजेपी और सपा में लगातार दूसरे दल के नेताओं की जॉइनिंग का सिलसिला जारी है। हालांकि, यह सिलसिला काँग्रेस पार्टी में भी ज़ोरों पर है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, महाशिवरात्रि के बाद उत्तर प्रदेश काँग्रेस में कुछ बड़े चेहरे शामिल होंगे। लोकसभा चुनाव से पहले अपने जनाधिकार को बढ़ाने के साथ सियासी पकड़ को मजबूत करने में काँग्रेस लगातार प्रयासरत है। कयास लगाए जा रहे हैं की उत्तर प्रदेश काँग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कई बड़े चेहरे आगामी 10 मार्च को काँग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे।