लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार (9 मार्च) को उत्तर प्रदेश विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए सात प्रत्याशियों के नाम जारी कर दिए हैं। इनमें तीन नाम विजय पाठक, अशोक कटारिया और महेंद्र सिंह के रिपीट हैं। जबकि, चार नए नाम मोहित बेनीवाल, धर्मेंद्र सिंह, संतोष सिंह और रामतीरथ सिंघल शामिल किए गए हैं।
भाजपा ने एमएलसी चुनाव में जातीय समीकरण को भी साधा है। आज जारी की गई लिस्ट में एक ब्राह्मण, दो क्षत्रिय, एक गुर्जर, एक जाट, एक भूमिहार और एक वैश्य को उम्मीदवार बनाया है। हालांकि, सूची में किसी महिला को उम्मीदवार नहीं बनाया है।

11 मार्च को दाखिल करेंगे नामांकन
इससे पहले चर्चा थी कि भाजपा अपर्णा यादव को उतार सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भाजपा और सहयोगी दलों के विधान परिषद के प्रत्याशी 11 मार्च को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। 11 मार्च को ही नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन भी है।