डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के नाम जुड़ी एक और उपलब्धि, ‘नमो एप’ से मिला बधाई संदेश

UP News: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। दरअसल, यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑफिशियल ऐप से बधाई दी गई है। नामों एप के जरिये डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को बधाई दी गई है। सप्ताह के शीर्ष 5 विकसित भारत राजदूतों में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का नाम पहले नंबर पर है।

इसी के मद्देनजर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को नमो एप के माध्यम से बधाई संदेश दिया गया है जिसमें लिखा है की “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए आपका समर्पण प्रेरणादायक सराहनीय है।”

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के नाम जुड़ी एक और उपलब्धि, ‘नमो एप’ से मिला बधाई संदेश