11th Nov Header

Abbas Ansari Bail News: अब जेल से बाहर आएगा मुख्तार का बेटा अब्बास!

Abbas Ansari Bail News: माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे और सुभासपा से विधायक अब्बास अंसारी को सोमवार को अदालत ने जमानत दे दी है. आर्म्स लाइसेंस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अब्बास को जमानत दी है. उन्हें जमानत मिलने के बाद सवाल उठने लगे हैं कि क्या अब अब्बास अंसारी जेल से बाहर आएंगे और परिवार के लिए चुनाव प्रचार में मोर्चा संभालेंगे.

अब्बास अंसारी पर शूटिंग प्रतियोगिताओं के बहाने विदेशी बंदूकें खरीदने के आरोप में उत्तर प्रदेश पुलिस ने मामला दर्ज किया था. इस मामले में पहले उनकी जमानत इलाहाबाद हाईकोर्ट से रद्द हो गई. लेकिन अब सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है. इसका जानकारी अब्बास के वकील कपिल सिब्बल ने दी. उन्होंने कहा कि FIR में जिस घटना का जिक्र किया गया है, उस समय अब्बास पैदा ही नहीं हुआ था.