सीतापुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सीतापुर जिला कारागार में पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से मुलाकात की। बाहर आने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा सरकार आजम खान के साथ अन्याय कर रही है। उनके परिवार को भी परेशान किया जा रहा है। यह पूरी तरह से अमानवीय है।
सपा सुप्रीमो ने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि आजम खान को न्याय जरूर मिलेगा। समय बदलता है। समय बड़ा बलवान होता है। आजम खान के साथ न्याय होगा। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने झूठे मुकदमों का रिकॉर्ड बना दिया है, लेकिन अंत में जीत सच्चाई की होती है।
"आदरणीय मोहम्मद आजम खान साहब के साथ अन्याय लगातार हो रहा है, ये Inhuman Activity है सरकार की। ऐसा कहीं देखने को नहीं मिलेगा कि एक परिवार के लोगों के साथ ऐसा अन्याय हो रहा हो।"
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, सीतापुर pic.twitter.com/uVtKKOd26c
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) March 22, 2024
"समय बहुत बलवान है और समय आएगा जब बीजेपी को भी जनता सबक सिखाएगी। जनता इंतजार कर रही है कि वोट डालने का मौका मिल जाए। मुख्यमंत्री को जेल भेजने से, न्यूज़ को कंट्रोल करने से इनकी जीत होने वाली नहीं है।"
– मननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, सीतापुर pic.twitter.com/mtYN6skYgd
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) March 22, 2024
अब पीडीए ही एनडीए को हराएगा
अखिलेश यादव ने कहा कि इलेक्टरोल बॉन्ड से बीजेपी की सच्चाई बाहर आ गई है। अब पीडीए ही एनडीए को हराएगा। जनता वोट की तारीखों का इंतजार कर रही है। भाजपा की सरकार मुख्यमंत्रियों को जेल भेज रही है, लेकिन इलेक्टोरल बॉन्ड से उनकी सच्चाई बाहर आ गई है। उधर, अखिलेश की आजम से मुलाकात को लेकर कहा जा रहा है कि आजम खान की सहमति मिलने के बाद ही रामपुर के लोकसभा प्रत्याशी के नाम पर मुहर लगेगी।
"इलेक्टोरल बांड ने भारतीय जनता पार्टी की बैंड बजा दी है। क्या किसानों की आय दोगुनी हो गई? महंगाई कम हो गई? नौजवानों को नौकरी रोजगार दे दिया? क्या यूपी में लोग सुरक्षित हैं?"
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, सीतापुर pic.twitter.com/nwCIrgGkc1
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) March 22, 2024