21st Nov Header Ad

मेरठ प्रत्याशी भानु प्रताप का टिकट सपा ने काटा, जानिए वजह

मेरठ: समाजवादी पार्टी ने मेरठ से अपने उम्‍मीदवार भानु प्रताप सिंह का टिकट काट दिया है। उनकी जगह नए प्रत्‍याशी का ऐलान आज ही होने की संभावना है। भानु प्रताप सिंह अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी चलाते हैं और पॉलिटिकल एक्टिविस्ट हैं, लेकिन इनका मेरठ से कोई वास्ता नहीं था।

भानु प्रताप सिंह के टिकट की घोषणा के बाद से ही समाजवादी पार्टी के नेताओं ने खुला विरोध किया, जिसके चलते पार्टी को अपने फैसले से पीछे हटना पड़ रहा है। नया प्रत्याशी वैश्य, दलित या मुस्लिम समाज से हो सकता है।