बोले शिवपाल- केंद्र में तो इनकी सरकार जा ही रही है

बदायूं: लोकसभा चुनाव की जंग को जीतने के लिए उत्तर प्रदेश का प्रमुख विपक्षी कुनबा यानी की समाजवादी पार्टी मिशन-24 को जीतने के लिए पूरी ताकत लगा रही है. चुनावी प्रचार और जनसभाएं भी समाजवादी पार्टी कर रही है.

इसी बीच बदायूं में सपा के वरिष्ठ शिवपाल यादव ने कहा कि प्रशासन का दुरुपयोग करने की कोशिश की है. हमारे साथियों को प्रताड़ित किया जा रहा है. साथियों को पुलिस द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है.बदायूं की जनता समाजवादी पार्टी के साथ है.कई थानों में सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा.केंद्र में तो इनकी सरकार जा ही रही है. उत्तर प्रदेश में भी उनकी सरकार जाएगी.जनता पूरी तरह से ऊब चुकी है.