लखनऊ: यूपी सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने अपनी पार्टी की सभी इकाइयों को भंग कर दिया है। यूपी लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद राजभर ने विधानसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखते हुए नई ऊर्जा के साथ नया संगठन बनाने पर जोर दिया है।
सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर के हवाले से कहा गया है कि पार्टी की उत्तर प्रदेश की सभी प्रदेश, मण्डल, जिला, विधानसभा और ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी को भंग किया जाता है। यूपी के विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नए संगठन का गठन किया जाएगा।

चुनाव से पहले भाजपा के साथ गठबंधन
सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने इस बार के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के साथ गठबंधन किया था। वहीं, यूपी का 2022 वाला विधानसभा चुनाव पार्टी उन्होंने समाजवादी पार्टी को साथ मिलकर लड़ा था, लेकिन भाजपा से मिली हार के बाद दोनों पार्टियां एक दूसरे पर हार का ठीकरा फोड़ने लगे। बाद में बीजेपी में वापसी की और मंत्री बने।