UP Ad 1 23rd Sep

सांप के काटने से ग्रामीण की मौत

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बरेली । खेत में धान की फसल पर दवा छिड़कने के दौरान एक शख्स को जहरीले सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर उनको शहर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Middle Ad 23rd Sep UP

जिला पीलीभीत के बीसलपुर के रहने वाले 35 वर्षीय कल्लू सिंह के रिश्तेदार ने बताया वह अपने खेत में शुक्रवार को धानों में स्प्रे से कीटनाशक दवाई छिड़क रहे थे। इस दौरान उन्हें जहरीले सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग बरेली के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उन्होंने इलाज के दौरान देर रात दम तोड़ दिया। उनकी पत्नी सुमन का रो-रोकर बुरा हाल है वह अपने पीछे दो बेटी और दो बेटे को छोड़ गए हैं।