UP Ad 1 23rd Sep

उप्र पश्चिम युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव साहिब सिंह संगठनात्मक चुनाव मे नाराज होकर अपना त्यागपत्र दिया

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव ने अपना इस्तीफा नाराज होकर दिया

बरेली । युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव ने अपना इस्तीफा नाराज होकर दिया वही बरेली जिले से संघर्षशील नेता साहिब सिंह ने युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं जिला रामपुर प्रभारी पद से इस्तीफा दे दिया वही युवा नेता साहिब सिंह बोले लोकसभा चुनाव की तैयारी के समय संगठनात्मक चुनाव कराए जाने को लेकर नाराजगी जताई है युवा कांग्रेस के चुनाव में सदस्यता शुल्क 10 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये किए जाने का भी विरोध किया है और इसे कम किए जाने की मांग की है पत्र में भी यह भी कह है कि जब लोकसभा चुनाव की तैयारी में सदस्यो को जुटना है तब संगठन के पदाधिकारियों के बीच आपसी प्रतिद्वंद्वी हो रही है चुनाव में आपसी खींचतान का नुकसान पार्टी को उठाना पड़ सकता है,ओमवीर यादव के इस्तीफा से युवा कांग्रेस में अंतरकलह भी समने आ रही है वहीं युवा कांग्रेस पदाधिकारियों के अंदर बहुत नाराजगी जताई जा रही है भाई कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने ओमवीर यादव त्यागपत्र दिए जाने की जानकारी होने से इन्कार किया है वहीं युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव साहिब सिंह के पद से इस्तीफा देने पर बरेली जिले में बड़ा झटका कार्यकर्ताओं के चेहरे पर मायूसी है।

Middle Ad 23rd Sep UP